16/04/2026

नीति आयोग के सदस्य सचिव ने किया दंतेवाड़ा का दौरा : शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

0
20260415190248_NITI Aayog

दंतेवाड़ा   । आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रही प्रगति का जायजा लेने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोडे दो दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड दंतेवाड़ा, कुआकोण्डा एवं गीदम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।

 

 

इस क्रम में सदस्य सचिव पिथोडे ने बालमित्र पुस्तकालय मांझीपारा का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, पुस्तकालय उपयोग तथा सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की भूमिका की सराहना करते हुए उनसे भविष्य के योजनाओं के बारे में जानना चाहा।

इसके पश्चात उन्होंने कुआकोण्डा स्थित आजीविका सेवा केंद्र का अवलोकन किया, जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित रोजगार गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर समूह की दीदियों ने बताया कि वे उत्तम बीज, जैविक खाद तथा अन्य कृषि आधारित उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय कर रही हैं। ज्ञात हो कि इस केंद्र से 34 ग्राम संगठनों के परिवार लगभग 300 लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

 

 

 

दौरे के दौरान पिथोडे ने रेडी टू ईट (पूरक पोषण केंद्र) कुआकोण्डा का भी निरीक्षण किया। यहां कार्यरत समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने पोषण आहार के वितरण एवं उपयोग के बारे में जानकारी ली। यहां महिलाओं ने बताया कि यह पोषण आहार जिले के चारों विकास खंडों में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र श्यामगिरी में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से संवाद किया। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्यामगिरी  में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों, लैब जांच और प्रसव सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इसके अलावा सदस्य सचिव ने बिंजाम-झोडियाबाड़म में कृषि से संबंधित फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा बिंजाम एटीएम आधारित मॉडल कृषि को भी देखा।

 

 

निरीक्षण के दौरान पिथोडे ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव,एसडीएम दंतेवाड़ा लोकांश एल्मा, एसडीएम बचेली राजीव कुजूर, उप संचालक पंचायत तरुण देशमुख,फेलो शिप ज्योति बाबू, संचित सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News