साय कैबिनेट की बैठक 15 अप्रैल को बेरोजगारों के लिए बड़े फैसले लेने जा रही सरकार
रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसे राज्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सरकार ठोस फैसले ले सकती है।


लंबे समय से विकास के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहे इस इलाके के लिए नई योजनाओं और नीतियों पर मंथन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और अवसरों को बेहतर बनाया जा सके। बैठक के एजेंडे में “बस्तर रोडमैप 2.0” भी प्रमुख रूप से शामिल रहने की उम्मीद है। इसके तहत रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही, औद्योगिक विकास को गति देने और राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए नई रणनीतियों पर भी चर्चा संभव है। सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर सकती है कि उद्योगों को बेहतर माहौल मिले और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।

Live Cricket Info
