08/04/2026

बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार : पत्नी ने बेटी- बहू के साथ जन स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा, बच्चों और मरीजों से की मुलाकात

0
IMG_20260408_193404

 

बिलासपुर । पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इसके साथ ही बच्चों और मरीजों से मुलाकात की। पत्नी अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहु सानिया चंडोक के साथ बिलासपुर मैरिएट कोर्टयार्ड में ठहरे। हालांकि, तेंदुलकर परिवार का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर में प्रवेश के बाद वे कोर्टयार्ड मैरियट होटल में ठहरे। उनका 24 घंटे का प्रवास बेहद सीमित और दायरे में रखा गया था। होटल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की हलचल दिखी। हालांकि, पूरे कार्यक्रम को जानबूझकर लो प्रोफाइल रखा गया, ताकि किसी प्रकार की भीड़ या उत्सुकता न बने। दोपहर होते-होते यह काफिला अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा और यहीं से इस दौरे की असली तस्वीर सामने आई।

गांव की सादगी के बीच परिवार ने किया पैदल भ्रमण

 

सचिन के परिवार ने शहर की चकाचौंध से दूर, गांव की सादगी में पैदल भ्रमण किया। जहां उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और ग्रामीण जीवन को नजदीक से समझने की कोशिश की। गांव में एक नवजात शिशु को गोद में लेकर उन्होंने प्यार जताया।

 

परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ बातचीत की और स्थानीय माहौल में घुल गए। ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान जीवनशैली, जरूरतों और वास्तविक परिस्थितियों पर ध्यान रहा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News