राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों का दौरा करेंगे 10 केंद्रीय मंत्री, सीएम बघेल ने साधा निशाना

Spread the love

देश के 9 केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्रियों का अप्रैल में छत्तीसगढ़ का दौरा होगा। इन केंद्रीय मंत्रियों को देश के 125 आकांक्षी जिलों में भेजा गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 10 जिले भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्री केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के सभी आकांक्षी जिलों का दौरा पूरा कर लेंगे। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की मिशन-2023 की चुनावी तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी गुरुवार को महासमुंद जिले के दौरे पर थे.जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अप्रैल को राजनांदगांव जिले की समीक्षा करेंगे। अर्जुन राम मेघवाल बस्तर और नित्यानंद राय बीजापुर जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री देव सिंह चौहान दंतेवाड़ा जाएंगे। भानुप्रताप सिंह कांकेर और अश्विनी चौबे कोरबा में मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय नारायणपुर और रेणुका सिंह सुकमा के दौरे पर रहेंगी। ये सभी मंत्री आकांक्षी जिलों में मोदी सरकार की योजनाओं को परखने का काम करेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। दिल्ली से लौटने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो सब केंद्रीय मंत्री लोग आ रहे हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में दो-दो केंद्रीय मंत्री आए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं, अच्छी बात है। यहां सरकार के कामकाज को भी देखें। वहीं, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में तो आई नहीं, अब आकर देखिए क्या करती हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button