राज्य समाचार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आज छत्तीसगढ़ आगमन

रायपुर।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पशुपालन,मत्स्य पालन व डेयरी जैसे महत्वपूर्ण विभाग सम्हाल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शाम कॊ स्वामी विवेकानंद विमानतल में उनकी अगवानी की । पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पश्चात वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास पहुंचे जहां विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, के साथ उनकी विभिन्न राजनैतिक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। कल राजनांदगांव में कार्यक्रम है ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,श्यामसुंदर अग्रवाल, मिर्जा एजाज बेग,बजरंग खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button