राज्य समाचार

देश-दुनिया में नाम करने वाली ‘चंद्रमणि’ पहुंची मनोहर गौशाला

Spread the love

इन्ही के नाम पर रखा गया है “चन्द्रमणि गौ चिकित्सा सदन एवं रिसर्च सेन्टर” का नाम

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी के पंडरी स्थित मनोहरा कपड़े की दुकान के दरवाजे को खोलकर रोजाना पहुंचने वाली ‘चंद्रमणि’ गौ माता के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। दुकान के गद्दे में जाकर घंटों अपनी ​बछिया ‘चंद्र परी’ के साथ बैठने वाली ‘चंद्रमणि’ अब मनोहर गौशाला खैरागढ़ में शिफ्ट हो चुकी है। उसकी उचित देखभाव के लिए मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने यह पहल की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब चंद्रमणि गौशाला में सभी सुविधाओं के बीच अन्य गौमाताओं के साथ रहेंगी। विशेष बात यह है यहां निर्माणधीन पशु चिकित्सालय का नाम भी इन्हीं गौमाता के नाम से रखा जा रहा है, जिसका नाम “चन्द्र मणि गौ चिकित्सा सदन एवं रिसर्च सेन्टर” रखा गया है। माना जा रहा है कि ये विश्व में पहला पशु चिकित्सालय है जिसका नाम एक गौ माता के नाम पर होगा।

बता दें कि ‘चंद्रमणि’ की पहचान अब देश दुनिया तक पहुंच चुकी है। रोजाना खुद से दरवाजे को धक्का मारकर दुकान पहुंचने वाली खबर देश के साथ ही विदेशों में प्रकाशित व प्रसारित हुई। विदेश के लंदन टाइम्स, रशियन टाइम्स, न्यूयार्क टाइम्स के साथ ही देश के नामी चैनल आज तक सहित कई चैनलों में गौ माता की खबर प्रसारित हो चुकी है। करीब 4 सौ मीलियन लोगों ने चंद्रमणि पर बनी खबर को देखा है। इसके अलावा अखबारों में भी खबर प्रकाशित होने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लोग गौ माता को देखने के लिए पहुंचते रहे। गौमाता की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खैरागढ़ स्थित गौशाला में शिफ्ट किया गया है। यहां भी लोग आकर कामधेनु माता के साथ चंद्रमणि माता के दर्शन का लाभ ले सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button