राज्य समाचार

सीएम साय बिरहोर के लोगों से मोबाईल पर बात कर उनकी समस्याओं से हुए अवगत

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अपनी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से मोबाईल पर पूरी संवेदनशीलता से बात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

मुख्यमंत्री से बिरहोर समुदाय के लोगों ने पानी की समस्या, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, मोबाईल नेटवर्क के लिए टावर स्थापित कराने सहित अन्य सुविधा उपल्बध कराने के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बनाकर अधिकारियों के समक्ष प्रेषित करें। इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल आज पद्म जगेश्वर यादव जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम बहेरा खार में बिरहोर समुदायों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय का उनके मोबाइल पर कॉल आया। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से बात करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान जगेश्वर यादव के साथ लगभग 25 बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बिरहोर समुदाय के लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा की आप लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। इसका समाधान करा दिया जाएगा। इस समस्या को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर इसके निराकरण की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button