राज्य एव शहर

भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन

 

 

कोरबा। आध्यात्मिक आस्था और उल्लास के माहौल में आज सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। देवघर से पधारे पूज्य सिपाही दा ने प्रातः 9:10 बजे विधिवत रूप से मंदिर के पट खोलकर इस पावन स्थल का शुभारंभ किया।

 

 

 

 

 

 

उद्घाटन के इस पवित्र अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में 108 “वंदे पुरुषोत्तम” की गूंज के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी दौरान श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ परम पूज्य श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के तैलचित्र का विधिवत अनावरण किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

 

 

इसके पश्चात कार्यक्रम का अगला चरण सरस्वती शिशु मंदिर, स्कूल सीतामणी के प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर प्रभु भक्ति का रसपान किया गया। मधुर भजनों और सामूहिक कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया।

 

 

 

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस पूरे आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक और स्मरणीय अवसर बना दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button