राजनीतीराज्य समाचार

खैरागढ़ उपचुनाव के मैदान में उतरे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, 4 सभाओं से की कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील

खैरागढ़ उपचुनाव में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने मैदान में उतरे, खैरागढ़ में चार आम सभाओं में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का जोर-शोर से स्वागत हुआ। रायपुर से खैरागढ़ के मार्ग में यूथ कांग्रेस के युवाओं ने उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव का स्वागत किया, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जालबांधा में आयोजित पहली सभा में पहुंचकर गुरु घासीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित की और मंच त्याग करते हुए आमजनों के साथ कुर्सी पर बैठकर सरलता और सहजता का परिचय दिया।

उन्होंने इस सभा में उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों की इच्छाअनुरूप जन घोषणा पत्र तैयार किया था, जिसके लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से सामंजस्य स्थापित कर इस घोषणापत्र को आमजनों के समक्ष रखा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहीद नगरी छुईखदान पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार किया और पंजा छाप पर मतदान करने का आग्रह किया।

दिए। इस कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रोडशो के माध्यम से पदयात्रा करते हुए राजमहल छुईखदान में आयोजित सभा में पहुंचे
इस कार्यक्रम के बाद गंडई की आमसभा में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जैतखाम को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिजली बिल हाफ करके आम जनता को आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button