राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मणिपुर CM मिजोरम में कुकी समर्थक रैली से नाराज:बोले- हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दें; प्रदर्शन में मिजोरम CM जोरमथांगा ने हिस्सा लिया था

मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में कुकी समुदाय के समर्थन में निकाली गई रैली पर नाराजगी जताई है। इसमें मिजोरम के CM जोरमथांगा ने भी हिस्सा लिया था। बीरेन सिंह ने कहा कि जोरमथांगा को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

CM सिंह ने कहा, ‘यह राज्य सरकार की ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई है। मणिपुर सरकार राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय के खिलाफ नहीं है।’ दावा है कि आइजोल की रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीरेन सिंह ने बताया, ‘राज्य सरकार मणिपुर में होने वाली सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है, जो मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।’

हिंसा के बाद से 13 हजार कुकी मिजोरम पहुंचे
हिंसा की वजह से मणिपुर से कुकी-जोमी ​​​​समुदाय के करीब 13 हजार लोगों ने पलायन कर पड़ोसी राज्य मणिपुर में शरण ली है। दरअसल, मिजोरम के मिजो जनजाति का म्यांमार के कुकी-जो जनजाति और चिन समुदाय के साथ मजबूत संबंध है। यही वजह है कि यहां कुकी समुदाय के समर्थन में रैली निकाली गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button