राज्य एव शहर

नगरीय चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

 

कोरबा। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा जनगणना हेतु दिशा-निर्देश तय कर समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, इन्हीं दिशा-निर्देशों और समय-सीमा को ध्यान रखकर जनगणना के कार्य सम्पन्न होंगे।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शंकाओं को दूर कर लें, ताकि जब वे प्रशिक्षण दें और टीम तैयार करें, तो जनगणना संबंधी कार्यों को बिना किसी त्रुटि या परेशानी के फील्ड पर क्रियान्वित करा सकें। उन्होंने चार्ज अधिकारियों से कहा कि जनगणना में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया से जानकारी लेकर दर्ज करना है। वे जब प्रशिक्षण आयोजित करें तो फील्ड पर जाने वाले प्रगणकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवश्य बताएं कि घर में जाकर सही जानकारी लेना और सही जानकारी देना ही जनगणना का उद्देश्य है। नगरीय क्षेत्रों के सभी घरों की गणना जरूरी है, ताकि जनगणना 2027 के तहत सही आँकड़े प्राप्त हो सकें।

 

 

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  दुदावत ने कहा कि जनगणना 2027 के लिए जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन के रूप में प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर की व्यवस्था होगी। आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर राशि भी दी गई है। 1 मई से 30 मई तक चलने वाले जनगणना कार्य के लिए रूपरेखा तैयार कर चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। पहली बार जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम-मोबाइल में ऐप-से होगा, इसलिए विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button