राज्य एव शहर

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद

 

कोरबा।  छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा आगमन पर बुधवारी सीएसईबी चौक में आतिशबाजी एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गुरुद्वारा साहिब, ट्रांसपोर्ट नगर

प्रवास के दौरान अध्यक्ष श्री छाबड़ा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुँचे एवं गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर सिख समाज द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। जैन मंदिर, कोरबा में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
अमरजीत छाबड़ा ने जैन समाज के मंदिर में पहुँचकर इष्ट देव-देवताओं का आशीर्वाद लिया। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भी एक मांग-पत्र सौंपा, जिस पर यथोचित परीक्षण एवं कार्यवाही की बात कही गई।

 

विश्राम गृह में मुस्लिम समाज, जैन समाज, बौद्ध समाज, क्रिश्चन समाज एवं सिख समाज के प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा  प्रफुल्ल तिवारी भाजपा जिला महामंत्री  संजय शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  गगनदीप हंसपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा आरिफ खान जी, मनजीत सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष  उत्तम रंधावा, मंडल अध्यक्ष  योगेश मिश्रा,पार्षद वार्ड  नरेंद्र देवांगन, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष  संजीत सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो  पंकज सोनी जी,भाजपा नेता  किशन केशरवानी, युवा नेता  रूपेश डिक्सन,  तुषार साहू, मंडल अध्यक्ष  अभिषेक गर्ग,  सुकेश दलाल, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री भूपेंद्र साहू,श्री सन्नी सिंह जी, वीरा सिंह जी,शाला प्रबंधन समिति सदस्य  लक्ष्य चतुर्वेदी जी,मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य  नरेंद्र गोस्वामी जी सहित भाजपा जिला कोरबा के सम्माननीय पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह गरिमामयी मुलाक़ात संगठन को नई मजबूती देने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाली सिद्ध हुई।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button