राज्य समाचार
छत्तीसगढ़ में कल रात तक 5625 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 9 लोगो की मौत
रायपुर, 19 जनवरी। राज्य में कल रात 09.00 बजे तक 5625 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 1547 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक किसी भी जिले में 1550 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आज कुल 9 मौतें हुई हैं।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 796, राजनांदगांव 374, बालोद 89, बेमेतरा 18, कबीरधाम 30, रायपुर 1547, धमतरी 158, बलौदाबाजार 87, महासमुंद 55, गरियाबंद 24, बिलासपुर 299, रायगढ़ 525, कोरबा 363, जांजगीर-चांपा 221, मुंगेली 83, जीपीएम 37, सरगुजा 135, कोरिया 115, सूरजपुर 89, बलरामपुर 17, जशपुर 119, बस्तर 74, कोंडागांव 98, दंतेवाड़ा 25, सुकमा 46, कांकेर 143, नारायणपुर 17, बीजापुर 41, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
