राज्य समाचार

सड़क निर्माण का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

कोरबा – वार्ड क्रमांक 36 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का रविवार को महापौर  संजू देवी राजपूत ने औचक निरीक्षण किया।

नगर निगम कोरबा द्वारा एसपी ऑफिस से लेकर पुराने आरटीओ कार्यालय तक रजगामार मार्ग पर लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान महापौर अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचीं और कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और मानकों के अनुरूप ही काम पूरा कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान सड़क की मोटाई, मटेरियल और कार्य की गति को भी परखा गया।

मौके पर नगर निगम के इंजीनियर अश्वनी दास मौजूद रहे। उन्होंने महापौर को सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी दी और बताया कि कार्य तय मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।

वहीं प्रगति कंस्ट्रक्शन की ओर से अखिलेश सिंह भी कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button