राज्य समाचार

रायगढ़ में हाथियों के हमले से दो महिलाओं की मौत, लैलूंगा क्षेत्र में दहशत

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र से मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गमेकेला भद्रापारा गांव में बीती रात एक उग्र हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को घर के आंगन में सोते समय कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं खुले आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और हमला कर दिया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई, लेकिन दोनों महिलाएं हाथियों के रास्ते में आ गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

21 हाथियों का झुंड बना खतरा
जानकारी के मुताबिक, करीब 21 हाथियों का झुंड इन दिनों लैलूंगा के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण गहरे डर में जी रहे हैं। वन विभाग द्वारा गश्त और निगरानी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

मांग: सुरक्षा और मुआवज़ा
ग्रामीणों ने वन विभाग से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में हाथियों को नियंत्रित करने के लिए स्थायी योजना की भी आवश्यकता जताई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button