राज्य समाचार

सरपंच को महंगा पड़ा झगड़े को शांत करना, जमकर हुई कुटाई….दर्ज कर मामले

Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खोखरी में किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस घटना में सरपंच दीपक साहू व उसके परिवार ने दूसरे पक्ष वेदराम साहू व उसके परिवार पर प्राण घातक हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पारिवारिक कारणों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर रहे चाचा भतीजे के बीच पड़ना ग्राम सरपंच को काफी महंगा पड़ गया। सरपंच के हस्तक्षेप करने के बाद चाचा भतीजा इस कदर बिगड़े की उन्होंने सरपंच की जमकर कुटाई कर दी। यह पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।  जहां खोखरी गांव में बेदराम साहू और उसका भतीजा जगमोहन साहू बीच सड़क पर झगड़ा कर रहे थे। सरपंच को यह बात नगावार गुजरी और उसने दोनों के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास किया लेकिन यह बात दोनों को रास नहीं आई और उन्होंने सरपंच व उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दीपक साहू का कहना है कि कि उसने जैसे तैसे अपने प्राण बचाए और थाने में शिकायत दर्ज कराने भागा, लेकिन रास्ते में भी वेदराम साहू के परिवार के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। दीपक साहू के अनुसार इस पूरे मामले में थाने की भी भूमिका संदेह की दायरे में है। फिलहाल इस पूरे मामले में शिवरीनारायण थाना ने दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है। देखना है आने वाले समय में किस प्रकार की कार्रवाई होती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button