राज्य समाचार

दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

हाइवा ने बाइक से ड्यूटी पर आ रहे टीआई को रौदा

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर में देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गयी। घटना रात करीब 8 बजे की है। ड्यूटी के लिए थाने लौट रहे टीआई को एक तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। मौके पर ही टीआई की मौत हो गयी है। मृतक पुलिस इंस्पेक्टर का नाम हरिराम साहू बताया जा रहा है, जो अजाक थाने के प्रभारी थे।
मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम अपनी बाइक से हरिराम साहू अजाक थाने ड्यूटी के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान अशोक नगर चौक के पास एक मिक्सर मशीन वाहन ने टीआई की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही टीआई हरेराम की मौत हो गयी।
घटना के बारे जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button