राज्य समाचार

पी एल पुनिया आज शाम को कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्रियों की सीएम हाउस में लेंगे बैठक

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया आज शाम को कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्रियों की बैठक सीएम हाउस में लेंगे। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा होगी साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो इस पर भी गहन चर्चा होगी
आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों की चर्चा होनी है वही आने वाले दिनों में कांग्रेस के तमाम बड़े राष्ट्रीय नेताओं के दौरे को लेकर भी चर्चा होगी आचार संहिता लगने से पहले यह कांग्रेस विधायक दल की अंतिम बैठक मानी जा रही है बैठक में सीएम भूपेश बघेल के साथ तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे ।

लोकसभा उम्मीदवारों पर चर्चा की संभावना

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अभी से तैयारी में लग गई है लिहाजा आज होने वाली बैठक में लोकसभा के संभावित प्रत्याशियों के नामों की भी चर्चा हो सकती है साथ ही अगर कोई विधायक सांसद के लिए लड़ना चाहे तो अपनी दावेदारी आज प्रस्तुत कर सकता है

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button