राज्य समाचार

विकसित भारतः प्रधानमंत्री की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Spread the love

कोरबा। नगरीय क्षेत्र कोरबा के राजीव गांधी इनडोर ऑडिटोरियम में विकसित भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके कर्तव्य निष्ठा के साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सुंदर छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत को सुंदर रूप से दर्शाया गया है। जिससे प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को उनके जीवन की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही आमजनों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी एवं वे योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर श्री वसंत ने भी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के अवलोकन से आमजनों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदर्शनी में साफ नियम सही विकास, ड्रीम बिग सोलर पॉवर, किसान समृद्धि, अभूतपूर्व विकास, अनुपम परिणाम, नारी शक्ति से देश की तरक्की, जनजातिय सशक्तिकरण एक नए युग का आरंभ, दिव्यांग जनों के सच्चे साथ, सदैव जनता के साथ, श्री राम मंदिर सदियों का संघर्ष, संस्कृति का उत्कर्ष, बापू का सपना किया साकार, स्वच्छ भारत ने लिया आकार, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आए आमजनों को फोटो प्रदर्शनी के संबंध में पूरी जानकारी दी गई एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का आमजनों को वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के जीवन की घटनाओं को नजदीक से जाना। साथ ही उनके द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें अपने जीवन में कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर निरंतर चलने की प्रेरणा मिली।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button