राष्ट्रीय खबरें

अनंतनाग एनकाउंटर : जवान शहीद, दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Spread the love

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है और मुठभेड़ जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सोमवार को जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे।
दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है।
गौरतलब है कि सोमवार को जिले के अचबल इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे और एक अन्य अधिकारी एवं दो सैनिक घायल हो गए थे। एक आतंकवादी भी मारा गया था।
आतंकवादियों ने सोमवार को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था। विस्फोट में नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह विस्फोट फरवरी में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले की जगह से करीब से सीआफकस्फोट विस्फोट स्थल किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। इसमें 40 जवान मारे गए थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button