12/04/2026

सुनसान इलाके में मिली महिला की लाश, पत्थर मारकर हत्या की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर के सुनसान इलाके में रविवार अलसुबह महिला की लाश मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से कुछ दूरी पर स्थित नया रायपुर में सुबह टहलने निकले लोगों को काया बांध के पास एक महिला की लाश मिली लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नया रायपुर में बढ़ रही वारदातें
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में लगातार लूट, चाकूबाजी, हत्या की वारदातें बढ़ गई हैं। जिसके बावजूद वहां पर सुरक्षा को लेकर कोई भी कड़े इंतजाम नहीं किए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News