राजनीतीराज्य समाचार

गरीबी रेखा में नाम कटने की शिकायत पर मुख्यमंत्री बघेल ने CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश,

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की. बता दें कि राशन कार्ड के लिए महिला भटक रही थी. सीएम भूपेश बघेल अपने विधानसभा स्तरीय दौरे के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचे है। वहां सुरक्षा घेरे से निकलकर वे लोगों के बीच जा पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ तस्वीरें लेने लगे। सीएम ने उनसे पूछा कि कोई शिकायत तो नहीं है? युवाओं ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। सीएम को अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर बाहर निकलते देख सुरक्षा में लगे अधिकारी भी चौंक गए। सीएम ने भीड़ में बेझिझक होकर पूछा कि उन्हें किसी तरह की पुलिस से जुड़ी शिकायत तो नहीं है। अमूमन ऐसे कम ही मौके आते हैं, जब सीएम या जनप्रतिनिधि लोगों से इस तरह रूबरू होकर यह पूछते हैं कि वे संतुष्ट हैं या नहीं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button