बलौदाबाजार-भाटापारा

सीरियल धमाकों से दहला श्रीलंका, 129 की मौत, सैकड़ों घायल

Spread the love

कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को तीन चर्चों और तीन होटलों में एक साथ हुए विस्फोटों में 129 लोगों की मौत हो गई और करीब 500 लोग घायल हो गए। ईस्टर पर्व पर चर्चों में काफी भीड़ थी। मामले से जुड़ी हर जानकारी…
-किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी।
– समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बम धमाकों में मृतक संख्या बढ़कर 129 हुई।
– श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कहा है कि धमाके की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सुरक्षा के मसले पर एक आपात बैठक बुलाई गई है।
– श्रीलंका के वित्त मंत्री मंगला समरवीरा का ट्वीट, ‘चर्चों और होटलों में ईस्टर संडे बम धमाकों में निर्दोष लोग मारे गए हैं और ऐसा लगता है कि हत्या, अफरा तफरी और अराजकता फैलाने के लिए इसे बहुत व्यस्थित तरीके से अंजाम दिया गया है।’
-भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं।
-श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777902082, +94772234176 जारी किया।
-बताया जा रहा है कि श्रीलंका में 6 स्थानों पर धमाके हुए हैं। इनमें से 3 धमाके चर्च और 3 होटल में हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुआ।
-उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोच्चीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने बताया कि कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-पुलिस के अनुसार 2 गिरजाघरों में जब धमाके हुए तब वहां ईस्टर पर प्रार्थना सभा चल रही थी और चर्च में भारी भीड़ थी।
-पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है।
-तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए।
-कटुवापितियूत्या के सेंट सैबेस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, हमारे गिरजाघर पर बम हमला, कृपया आएं और मदद करें।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button