राष्ट्रीय खबरें

झारखंड के चाईबासा में 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

झारखंड /चाईबासा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 सक्रिय नक्सलियों ने चाईबासा में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, आईजी अभियान एस. माइकल राज, आईजी ऑपरेशन सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, आईजी सीआरपीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा, सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी एवं चाईबासा एसपी अमित रेणु की मौजूदगी में यह आत्मसमर्पण हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में रांदो बोइपाई उर्फ कांति, गार्टी कोड़ा, जॉन उर्फ जोहन पुरती, निरसो सीदू उर्फ आशा, घोनोर देवगम, गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन, कैरा कोड़ा, कैरी कायम उर्फ गुलांची, सावित्री गोप उर्फ फुटबॉल और प्रदीप सिंह मुण्डा शामिल हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button