राज्य समाचार

अमरजीत सिंह के पिता नरेन्द्र कुमार सिंह का निधन, अमरजीत बोले – पिता का जाना अपूरणीय क्षति

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। भाजपा नेता एवं कोल व्यवसाय से जुड़े महेंद्र सिंह के बड़े भाई और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री अमरजीत सिंह के पूज्य पिता, नरेन्द्र कुमार सिंह का विगत रात्रि निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और गुरुवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों के मुताबिक, स्व. नरेन्द्र कुमार सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनका उपचार भी चल रहा था, लेकिन अंततः शुक्रवार की रात उन्होंने जीवन की अंतिम यात्रा पूरी कर ली। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिता के निधन पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि,

पिता जी का जाना हमारे पूरे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमें हमेशा सरलता, सेवा और ईमानदारी का रास्ता दिखाया। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वह उन्हीं की प्रेरणा का परिणाम है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हमें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

कुसमुंडा क्षेत्र में अमरजीत सिंह का नाम हर किसी की मदद के लिए खड़े रहने वाले एक सरल और सहज स्वभाव के नेता के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि इस कठिन घड़ी में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी परिवार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

स्व. नरेन्द्र कुमार सिंह के निधन की खबर फैलते ही भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजनीतिक हलकों से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर जगह उनकी स्मृतियों को याद किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र सिंह एक संस्कारित और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। उनकी छवि एक आदर्श पिता और मार्गदर्शक की रही। विहिप से जुड़े पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमरजीत सिंह को जिस तरह का संस्कार और प्रेरणा अपने पिता से मिली है, वही आज उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है।

परिजनों ने बताया कि नरेन्द्र कुमार सिंह का अंतिम संस्कार आज वाराणसी (बनारस) में सम्पन्न होगा। अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button