राज्य समाचार

कैबिनेट मंत्री की पीआरओ ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया ये कदम…

भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक और प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल की सरकारी जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय पूजा थापक गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति निखिल दुबे के साथ रह रही थीं। पूजा थापक का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। उनके पति निखिल दुबे मध्य प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा थापक ने आत्महत्या की है। उनके पति निखिल और अन्य लोग उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे थे। एम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली है कि पूजा थापक नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इलाज के दौरान पूजा थापक की बीती देर रात मौत हो गई। पूजा थापक का मायका इंदौर के पास है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण मायके वालों को बयान देने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने साकेत नगर स्थित पूजा थापक के कमरे और निवास की तलाशी ली है, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को भी जांच में ले रही है। वर्ष 2022 में दोनों की शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है।

पति से होता रहता था विवाद
पुलिस सूत्रों की माने तो पूजा थापक और उनके पति के बीच बीती देर रात साकेत नगर स्थित निवास पर विवाद हुआ। विवाद के बाद पति एक कमरे में चले गए। दूसरे कमरे में पूजा थापक ने जाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी उनके पति को देर रात लगी। वह पड़ोसियों की मदद से पूजा को एम्स ले गए। दोनों में पिछले छह माह से विवाद हो रहे थे। विभाग के अधिकारी और पड़ोसियों को भी दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी थी। हालांकि, बीती रात आखिर किस बात पर इतना विवाद हुआ कि एक नवविवाहिता महिला अधिकारी ने फांसी लगाई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

इंदौर में ही की थी दोनों ने पीएससी की तैयारी
पूजा इंदौर की रहने वाली है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ की थी। इस दौरान करीब आए और दोनों का चयन भी एक साथ ही हुआ था। 2022 में उनका विवाह हुआ था। मंगलवार को रात 12:00 बजे के आसपास दोनों में विवाद हुआ था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने को राजी हुए थे।

माता-पिता से बात कर उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। पिता से भी बात की थी। उन्हें फोन पर बताया था कि पति से विवाद हुआ है। वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। माता-पिता ने उन्हें समझाया भी था। कुछ ही देर बाद पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button