राज्य समाचार

विचाराधीन बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच करेंगे सिटी मजिस्ट्रेट

25 अप्रैल तक दे सकते हैं जानकारी

Spread the love

बिलासपुर । केन्द्रीय जेल बिलासपुर में विचाराधीन बंदी श्री संतोष दास वैष्णव पिता श्री भगवान दास वैष्णव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी नवागांव तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा की मृत्यु अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर के आदेशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्री आनंदरूप तिवारी इसकी दण्डाधिकारी जांच करेंगे। 
जांच निम्न बिंदुओं पर की जाएगीः- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? तथा बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये। बंदी की मृत्यु का क्या कारण है? तथा अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। 
इन बिंदुओं के बारे में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वे कलेक्टर कार्यालय स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष क्रमांक 35 में 25 अप्रैल 2019 तक शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button