राज्य एव शहर

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से झुलसी 4 महिलाओं में से एक की मौत

अन्य तीनों की हालत भी चिंताजनक, संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

दुर्ग। अंजोरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम महमरा स्थित रजा पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को विस्फोट में झुलसे 4 महिलाओं में से एक राही निषाद ने शुक्रवार को उपचार के दौरान सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में दम तोड़ दी। हादसे में वह 60 से 70 प्रतिशत झुलस गई थी। तब से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
इसके अलावा घायल महिला गणेश्वरी निषाद, सुरजी निषाद व मती निषाद का सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी महिलाएं ग्राम महमरा की निवासी हैं। जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। अंजोरा पुलिस चौकी ने रजा पटाखा फैक्ट्री के संचालक महोम्मद रजा कसारीडीह निवासी के विरुद्ध विस्फोटक सामग्री बनाने में लापरवाही बरतने के जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मामले के जांच के लिए फोरेंिसक टीम के भी पटाखा फैक्ट्री पहुंचने की खबर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रजा पटाखा फैक्ट्री में गुुरुवार की सुबह यह विस्फोट उस समय हुआ था जब फैक्ट्री में कार्यरत 4 महिलाएं पटाखा बनाने के लिए बारुद का मिश्रण तैयार कर रही थी। इस दौरान लकड़ी के खल से बारुद को अन्य सामग्रियों के साथ कूटा जा रहा था।
तभी एक चिंगारी उड़ी और वह विस्फोट के रुप में तब्दील हो गई। विस्फोट के दौरान महिलाओं को संभलने का मौका नहीं मिला और 4 महिलाएं झुलस गई। इन महिलाओं में से राही की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button