राज्य एव शहर

शिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़)। जिले के कूदमुरा क्षेत्र के बैगामार जंगल में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना स्थल से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में हाथी आ गया।

वन विभाग को जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।

शिकारियों पर वन विभाग की ढिलाई?
इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों और जंगलों में इस तरह बिजली के तार बिछाकर जंगली जानवरों को शिकार बनाना आम बात होती जा रही है। लेकिन शिकारियों पर लगाम कसने में वन विभाग की नाकामी उजागर हो रही है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और आगे ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button