राज्य समाचार

दुर्ग से प्रतिमा, कोरबा से ज्योत्सना महंत लड़ेगी चुनाव

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कोरबा और दुर्ग सीट पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है । कोरबा से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत और दुर्ग से पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर को टिकट दी गई है ।
कांग्रेस ने सोमवार शाम को कांग्रेस ने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी। दोनों लोकसभा में तीसरे चरण में चुनाव होना है। कांग्रेस की इस घोषणा के साथ ही अब सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं। भाजपा ने पहले ही अपने 11 प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे।
11 सीटों के प्रत्याशी
लोकसभा भाजपा कांग्रेस
सरगुजा रेणुका सिंह खेलसाय सिंह
बस्तर बेदूराम कश्यप दीपक बैज
जांजगीर गुहाराम अजगले रवि भारद्वाज
कांकेर मोहन मंडावी वीरेश ठाकुर
रायगढ़ गोमती साय लालजीत राठिया
रायपुर सुनील सोनी प्रमोद दुबे
बिलासपुर अरूण साव अटल श्रीवास्तव
महासमुंद चुन्नीलाल साहू धनेन्द्र साहू
राजनांदगांव संतोष पांडे भोलाराम साहू
दुर्ग विजय बघेल प्रतिमा चंद्राकर
कोरबा ज्याेतिनंदन दुबे ज्याेत्सना महंत

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button