राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
आवासीय विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म : आश्रम अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका निलंबित, मंत्री के आदेश पर जांच टीम गठित
सुकमा. जिले के शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत के बाद आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं मंत्री कवासी लखमा के आदेश पर एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है.पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है. सुकमा एसपी ने किरण चौहान ने आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की है. कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. मंत्री ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इस मामले पर मंत्री लखमा ने कहा कि इस घटना की निंदा करते हैं. कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now