राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से कोई भी असंभव को संभव बना सकता है।

मुख्यमंत्री  साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और ज्ञान, विज्ञान और सेवा के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button