राज्य समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया वन क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में वन विभाग ने पंडरिया वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527 रकबा 0.188 हेक्टेयर में बनाए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को मुक्त किया गया।

कार्यवाही के दौरान वहां अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को क्षेत्र से बेदखल कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान में जुटी पूरी टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी ने किया। उनके साथ देवनाथ सिदार (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह साकत, अरूण कुमार दुबे, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, पुनाराम धुर्वे, श्रीराम गुप्ता, कु. उमेश्वरी श्याम, श्रीमती सीमा टांडिया, विष्णु सिंह धुर्वे सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वन विभाग का सख्त संदेश

वन विभाग ने यह स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ वन संपदा की सुरक्षा के लिए जरूरी थी, बल्कि भविष्य में अतिक्रमणकारियों के लिए एक सख्त संदेश भी है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की रक्षा होगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button