June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

 तौफीक शेखा पर पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR, रसूख के दम पर अब तक बचता आया आरोपी

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़, मारपीट और चैन स्नैचिंग की गंभीर वारदात सामने आई है। आरोपियों की दबंगई का आलम ये रहा कि बीच सड़क पर महिला से अभद्रता कर न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि सोने की चैन भी छीन ली गई। यही नहीं, महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तौफीक शेखा और फरीद शेखा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी बहन के साथ नगर निगम कार्यालय किसी पुराने आवेदन की जानकारी लेने गई थी। काम निपटाकर दोनों जैसे ही टॉप इन टाउन होटल के सामने पहुँचीं, तभी तौफीक शेखा और फरीद शेखा ने रास्ता रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने अश्लील इशारे किए और आपत्तिजनक बातें कीं। विरोध करने पर तौफीक ने महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और हाथ पर वार कर चोट भी पहुँचा दी। साथ ही धमकी दी — “तेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दूंगा, तुझे खत्म कर दूंगा, औकात दिखा दूंगा।”

पूर्व में भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट, फिर भी आरोपी बेखौफ
बताया जा रहा है कि तौफीक शेखा पर इससे पहले भी इसी महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर चौकी में FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक रूप से संपन्न और प्रभावशाली होने के कारण आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचता आ रहा है।

पीड़िता लगातार भयभीत, आरोपी की गंदी नीयत का शिकार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तौफीक शेखा लगातार उस पर गंदी नीयत रखता है और मौका मिलते ही अभद्रता करने से बाज नहीं आता। आए दिन गली-मोहल्ले में बदतमीजी करता है, जिसकी वजह से महिला मानसिक रूप से भयभीत है और घर से निकलने में भी डरने लगी है।

*पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, गिरफ्तारी बाकी*
सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की शिकायत मिलते ही तौफीक शेखा और फरीद शेखा के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट, चैन स्नैचिंग और जान से मारने की धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। महिला ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी तौफीक शेखा पर तत्काल सख्त कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाए, ताकि महिला को न्याय और क्षेत्र की अन्य महिलाओं को सुरक्षा का एहसास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close