राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले सांसद बृजमोहन
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
सांसद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

