राज्य समाचार

29 को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

दुर्ग, (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान का आगामी रविवार 29 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास और यहां आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जे.आर.डी. झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान का मौका मुआयना किया। इस दौरान कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लेने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ज्ञात हो कि प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट पहल को साझा किये जाने तथा हितग्राहियों से संवाद हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी अपने मंत्री मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभाग के अधिकारीगण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व आम जनता उपस्थित रहेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button