राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
IAS रानू साहू को कोर्ट में किया गया पेश, स्पेशल जज ने 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल…
रायपुर. IAS रानू साहू को तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां रानू साहू को 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में आदेश जारी किया गया.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया था. ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया था. रिमांड खत्म होने पर आज फिर रानू साहू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां स्पेशल जज ने 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now