राज्य समाचार

जगदलपुर : सड़क हादसे में 2 युवा व्यवसायियों की मौत

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में शहर के 2 युवा व्यवसायियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। ये तीनों एक कार से जा रहे थे, तभी इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गीदम रोहड़ के पास पंडरीपानी टर्निंग पर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी गाड़ी दो हिस्सों में टूट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के तीन युवा व्यवसायी प्रदीप खत्री, आयुष जायसवाल और तुषार बीती रात करीब साढ़े 11 बजे गीदम रोड़ से जगदलपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर के दौरान गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी और गाड़ी काफी तेजी से पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण हुई कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी दो हिस्सों में टूट गई। साथ ही व्यवसायी गाड़ी में ही फंस गए जिन्हे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। आयुष और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तुषार गंभीर रुप से घायल है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप की इवेंट कंपनी है और वह टेंट का व्यवसाय भी करता था, जबकि आयुष प्रॉपर्टी का व्यवसाय करता था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button