राज्य समाचार

डिजिटल इंडिया से नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत में आधार से पैसे का लेन-देन प्रारंभ

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत बनने के बाद शासन की कल्याणकारी योजनाएं तीव्र गति से बड़े सेट्टी पहुंच रही हैं। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

नक्सलमुक्त पंचायत बनते ही बड़ेसट्टटी ग्राम पंचायत में सीएससी की सुविधा शुरू हो गई है। ग्रामीणों के एग्रिस्टेक फार्मर आईडी बनाये जा रहे हैं और साथ ही आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम चालू किया गया है। इससे ग्रामीणों को बैंक की सुविधा अपने गांव में ही मिलने लगी है। ग्रामीणों को पैसे जमा करने और निकालने में सहूलियत होगी। आधार से पैसे निकालने पर बुजुर्ग और महिलाओं ने खुशी जाहिर की और इसे सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इसी तरह शिविर लगाकर ग्रामीणों के बैंक खाते खोले गए, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला प्रशासन के द्वारा शासकीय योजनाओं की शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार शिविर भी लगाये जा रहे हैं। ऑनलाइन सेवा पहुँचने में सीएससी सुकमा के जिला प्रबंधक शेख शाहरुख का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button