राज्य समाचार

पुलिस को पता नहीं चला हो रही थी बड़े पैमाने पर डीजल की चोरी, जब QRT ने पकड़ा तब हुआ ये…

Spread the love

कोरबा जिला में एसईसीएल की खदानों में आतंक मचाने वाले डीजल चोर एक बार फिर सक्रिय होने लगे है।

ताजा मामला दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा खदान का है जहां सीआईएसएफ की टीम ने एक बोलेरो जीप और उसमें रखे जरीकेन से करीब 220 लीटर चोरी का डीजल बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आपको बता दे कि पिछले 5 सालों में डीजल गैंग को आपरेट करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुसिल की नरमी के कारण आज तक इस अवैध कारोबार पर कभी भी अंकुश नही लग सका।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ऐसे में प्रदेश में सरकार बदलने के बाद एक बार फिर ये गैंग एसईसीएल की खदानों में सक्रिय होने लगा है।

एसईसीएल की खदान कोयला उत्पादन के साथ ही कोयला और डीजल चोरी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित है। डेढ़ वर्ष पहले ही एसईसीएल की गेवरा और कुसमुंडा खदान से खुलेआम होने वाले कोयला और डीजल चोरी को लेकर जमकर राजनीति गरमायी थी। रायगढ़ के मौजूदा विधायक ओ.पी.चौधरी ने उस वक्त इस अवैध कारोबार को हालही में बनी फिल्म KGF-2 बताकर ट्वीट कर कांग्रेस सवाल पर सवाल उठाये थे।

तब कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कोरबा पुलिस ने ओ.पी.चौधरी के खिलाफ बकायदा कोरबा में FIR दर्ज कर लिया था। लेकिन कोयला खदान में चलने वाले इस माफिया राज पर पुरे पांच साल अंकुश नही लग सका।

उसी तरह गोपाल में इंडियन आइल कारपोरेन के डिपो से रोजाना डीज़ल की चोरी आम बात हो गई है यहां चलने वाले टैंकरों से डीजल और पेट्रोल की चोरी की जाती है ।

अब देखना होगा भाजपा की सरकार बनने के बाद किस तरह से इन अवैध कारोबार पर अंकुश लगता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button