राज्य समाचार

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातें में25 करोड़ 61 लाख से अधिक रूपए अंतरित किए जाएंगे

Spread the love
 राज्य के श्रमिकों को राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर शासन की ओर से तोहफा

रायपुर ।त्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में ऐहिासिक कदम उठाया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 745 रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित कर दी गई है।

 

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत 79 हजार 175 हितग्राहियों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 175 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचिव गिरीश रामटेके ने बताया कि दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 15 लाख रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 29 हजार 348 श्रमिकों को 5 करोड़ 49 लाख 5 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।

इसी प्रकार मिनीमाता महातारी जतन योजना के अंतर्गत 1804 श्रमिकों को 3 करोड़ 88 लाख 98 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 4213 श्रमिकों को 63 लाख 19 हजार 500 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 248 हितग्राहियों को 2 करोड़ 48 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 725 श्रमिकों के बच्चों को 57 लाख़ 96 हजार 972 रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2539 श्रमिकों को 5 करोड़ 7 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 34 हजार 212 श्रमिकों के बच्चों को 6 करोड़ 77 लाख 25 हज़ार 500 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 4471 श्रमिकों को एक करोड 54 लाख 42 हजार 367 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 278 हितग्राहियों को 5 लाख 56 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1406 श्रमिकों को 52 लाख 08 हजार 206 रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 19 हितग्राही को 3 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 8 हितग्राहियों को 8 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 5 श्रमिकों को 1 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 3 श्रमिकों को 23 हजार 700 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 47 हितग्राहियों को 70 हजार 500 रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नतेत्व में श्रमिकों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से योनाओं को लाभ पहुचाना हमारी प्राथमिकता में है।

श्रम विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रमिक वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button