राज्य समाचार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ सरकार तोहफा, मानदेय बढ़ाया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मानदेय एक जुलाई से बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले 5000 रुपए दिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर 65 सौ रुपए कर दिया गया है। इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1250 रुपए बढ़ाकर हुए 45 सौ और सहायिकाओं का मानदेय 750 रुपए बढ़ाकर 3250 रुपए किया गया है। इसमें 46660 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इतने ही आंगनबाड़ी सहायिका और 5814 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इसका लाभ मिलेगा।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
