राज्य समाचार

सेंट्रल जेल के क्षेत्र का विस्तार हो: शैलेश

विधायक ने किया जेल का निरीक्षण, कैदियों की परेशानी का लिया जायजा

बिलासपुर। विधायक श्ौलेष पांडे ने शनिवार को सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल का भ्रमण कर उन्होंने यहां की समस्याओं की जानकारी ली और इसे शासन के समक्ष प्रस्तुत कर दूर करवाने का आश्वाशन दिया।
विधायक बैरक जाकर बहुत से कैदियों से मिले और उनकी परेशानी जानी। इस पर कुछ कैदियों ने बेटी की शादी के लिए उनसे पैरोल पर छुSी दिलाने की गुहार लगाई। इस पर पांडे ने शासन तक उनकी बात पहुंचाने की बात कही। इस बीच उन्हें पता चला कि कई बंदी ऐसे भी अंदर बंद हैं जिनके मामले शासन स्तर सुलह के साथ खत्म हो सकते है, तो कुछ ऐसे बंदी सजा काट रहे हैं जो कुछ जुर्माना राशि मिल जाने से उनकी जमानत हो सकती है। इस पर पांडे ने जेलर को निर्देश दिए कि इनकी सूची जल्दी उपलब्ध कराई जाए। जिससे यथासंभव रााशि दान के माध्यम से व्यवस्था कर उन्हें बाहर निकालने क ा प्रयास किया जा सके। जेलर ने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी है, लिहाजा इसके क्ष्ोत्र का विस्तारीकरण होना जरूरी है। इस पर शासन को अवगत कराने की बात कही। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्ोख नजरुद्दीन सहित अन्य शामिल थ्ो।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button