राज्य समाचार

ट्रेलर वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 मुख्य आरोपी एवं 2 खरीददार गिरफ्तार

कोरबा। अंतर जिला ट्रेलर वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के 4 मुख्य आरोपी एवं 2 खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा जिले में टीपी नगर, स्याहीमुड़ी दर्री तथा दीपका क्षेत्र से 4 वाहनों को निशाना बनाया। कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम ने संयुक्त कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोह० मंसूर अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 दिसंबर को रात्रि करीब 9:30 बजे से 4 के सुबह 6 बजे के मध्य टीपी नगर महिन्द्रा शोरुम के सामने रोड किनारे से कोई अज्ञात व्यक्ति इसके पुराना ट्रेलर वाहन कमांक सीजी 12 एस 1305 जिसका इंजन नंबर 11E63136622 एवं चेचिस नंबर MAT44721283E13371 जिसे चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 545/2023 धारा 379 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और सीसीटीवी कैमरों कों खंगाले जाने पर संदिग्धों के पता चलने पर सायबर सेल टीम के सहयोग से संदिग्ध आरोपीगण की पतासाजी किया गया, जो मुख्य आरोपी भोलेष पाल पिता जगदीश प्रसाद जाति गढ़रिया उम्र 25 सालहास्पिटल रोड दर्राखांचा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा और उसके सहयोगियों को हिरासत में लिया। चोरी के ट्रेलर वाहन को रोरा बस्ती उरला जिला रायपुर के पास ब्रिकी करना बताए। उनको पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपियों से 4 ट्रेलर वाहन कय करना स्वीकार किया गया तथा सभी ट्रेलर वाहनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अपने परिचित एक अन्य कबाड़ व्यवसायी के पास बिकी कर देना बताया गया है। मामले में साक्ष्य के आधार पर आरोपियों से पृथक-पृथक कुल 7 नग मोबाईल फोन, 01 नग देशी कट्टा, नगदी रकम 50000/-, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग बोलेरो वाहन तथा प्रार्थी मंसूर अंसारी के वाहन कुछ पार्ट्स बरामद कर जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध धारा 379,120 (बी), 201,34,411,413 भा.द.वि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत आज दिनांक 14.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही पुलिस थाना दर्री एवं दीपका जिला कोरबा को वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सूचना दिया गया है तथा वाहन खरीददार 1 अन्य आरोपी की पता साजी की जा रही है, जिसे जल्द ही प्रकरण में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button