राज्य समाचार

इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक…

जांजगीर-चांपा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।जांजगीर-चांपा जिले के गेमन पुल के पास स्थित युवान एवी वर्ल्ड नामक इलेक्ट्रिक बाइक एवं स्कूटी के शोरूम में आज दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में मौजूद रेड मोटर कंपनी की तीन इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा शोरूम में लगा एयर कंडीशनर (एसी), सीलिंग और ऑफिस का सारा जरूरी सामान भी आग की चपेट में आ गया और नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही, आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button