राज्य समाचार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शक्ति सोशल मीडिया और संचार पर ज्यादा जोर

62 विधानसभाओं के संकल्प शिविर पूरे, शेष जल्दी पूरे करे

Spread the love

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कांग्रेस की जमीनी तैयारियां जोर दिया। कांग्रेस ने शक्ति, सोशल मीडिया और संचार पर ज्यादा जोर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के चल रही है कार्ययोजना की समीक्षा की। 62 विधानसभाओं के संकल्प शिविर पूरे, शेष जल्दी पूरा होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, डाटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरूण उरांव, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदेश महामंत्री अरूण भद्रा, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील माहेश्वरी, प्रदेश सचिव रवि पांडेय उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button