राज्य समाचार

रायपुर के होटल में मिला रायगढ़ के युवक का शव, 3 दिन से था लापता…

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी के एक होटल में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शिवाशीष प्रधान (24) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के नवापारा गांव का रहने वाला था। वह बीते तीन दिनों से लापता था, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुसौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस इस मामले में आत्महत्या की आशंका जता रही है।

कमरे में लटका मिला शव
यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के होटल श्री हरदेव रामसागर पारा का है। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर 203 में रुका युवक काफी समय से बाहर नहीं निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे के भीतर युवक की लाश पंखे से लटकी मिली।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह?
पुलिस के अनुसार, मृतक शिवाशीष प्रधान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) का काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने स्कार्फ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का चेहरा और हाथ काले पड़ चुके थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना कई घंटे पहले की हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button