15/04/2026

देवर ने की भाभी की हत्या

0
maut

अंबिकापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अंबिकापुर से रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। जहां के एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति को छोड़कर मृतका मानकुंवर पिछले 4 महीनों से देवर के साथ  लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

दरअसल, यह पूरा मामला कुन्नी चौकी क्षेत्र का है। जहां के तेंदूघाट मोहल्ले में देवर विष्णु दास और भाभी मानकुंवर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। आरोपी विष्णु दास शराब पीकर मानकुंवर से मारपीट करने लगा था। घटना वाले दिन भी आरोपी देवर शराब पीकर घर पहुंचा था।

जिसके डर से महिला घर छोड़कर भाग रही थी। इसी दौरान तभी आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी देवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News