राज्य एव शहर

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र पहुंचे

नेशनल हाईवे, टोल नाका एवं कोतरी नदी पर बन रहे पुलिया निर्माण के कार्यों को देखा

मोहला  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह आज मानपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शेरपार से कोहका के लिए बन रहे राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतरी नदी पर बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया।  उल्लेखनीय है कि 278.97 लाख रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस राजमार्ग की लंबाई 46.98 किलोमीटर है।

इस मार्ग का निर्माण हो जाने से पूरे क्षेत्र के नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान और कोरकोटि के समीप सड़क के समीप एक बड़े पत्थर को यातायात के लिए दुर्घटनाजन्य मानते हुए इसे हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र पहुंचकर आवश्यक जानकारी लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र महाराष्ट्र की ओर से आने वाले संदिग्ध गतिविधियों की जांच करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिये।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button