राज्य समाचार

उड़नदस्ता दल ने 29 परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वी परीक्षा 2025 के अंतर्गत 04 मार्च 2025 को आयोजित अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 29 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141021 कन्या उतई, 141020 सेजेस उतई, 141123 कन्या सेलूद, 141124 सेजेस सेलूद, 141121 सेजेस मर्रा, 141127 देवादा, 141203 सेजेस पाटन , 141132 कन्या पाटन शामिल है। तनवीर अकील जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग द्वारा 09 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141108 लिमतरा, 141088 गोढ़ी, 141099 कपसदा, 141092 नारधा, 141098 हाउसिंग बोर्ड, 142073 सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, 141013 कुरूद शामिल है। गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141004 सेजेस दीपक नगर, 141039 सेजेस तितुरडीह, 141007 कोसानगर, 141017 सुपेला, 141075 कन्या सुपेला, 141056 रामनगर भिलाई शामिल है। इसी तरह प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें 141134 सेजेस घुघवा, 141126 सेजेस जामगांव, 141137 मर्रा तथा कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा में 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141088 गोढ़ी, 141099 कपसदा, 141108 लिमतरा शामिल है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button